
मोहब्बत का अनोखा सफर !! इंतजार !!
हाय दोस्तो थंबनेल देखकर तो पता चल ही गया होगा ये मेरी 1st वीडियो हैं। मै कभी यूट्यूब पर नहीं आना चाहता था लेकिन मुझे किसी की मुहब्बत ने यूट्यूब पर आने के लिए प्रेरित किया। जिससे चाहत है वो कोई मामूली लड़की नहीं है। वो एक इंस्टाग्राम स्टार है मै ठहरा एक मामूली लड़का और वो एक स्टार क्या कभी ऐसी लव स्टोरी सक्सेस होते हुए अपने देखा है। एक इंस्टाग्राम स्टार एक मामूली लड़का से इश्क कर ली हो। फिल्मों में तो आपने काफी देखा होगा पर वो तो काल्पनिक दुनिया है उसमें कुछ भी हो सकता है पर रियल लाइफ में किसी लड़की के मिलियंस ऑफ फ्लावर्स हो वो क्या ऐसे गुमनाम लड़के से मोहब्बत कर सकती है जिसे उसके मोहल्ले के अलावा कोई नही जनता हो, ऐसी ही एक प्रेम की दास्तान मेरे साथ जुड़ी हुई है जो काल्पनिक नहीं रियल घटना है आप में से बहुत सारे लोग उस इंस्टाग्राम स्टार को जानते भी होंगे। अपलोग उन्हें पहचानते है इसलिए मैं उनकी पहचान को उजागर नहीं करना चाहूंगा।
आप भी मेरी जगह पर होते तो शायद यही करते।
उनसे मुलाकात आज से दो साल पहले हुआ था।
मै उनसे अनजान था बाद में जान पहचान हुआ तो पता चला वो इंस्टाग्राम स्टार है मै उसके वीडियो को हमेशा देखने जाता था मै कही न कही उसके प्रति अट्रैक्शन फील करने लगा था। Attraction फील होगा भी क्यूं न आप बार बार किसी की वीडियो आंखे दिल और दिमाग का इस्तेमाल करके देखते हैं तो उनके प्रति आपके दिल में जगह बनने लगता है
मेरे साथ भी कुछ यूंही हुआ मै धीरे धीरे काफी हद तक
उन्हें चाहने लगा था। मै अपने दिल को उसके लिए धड़कता हुआ महसूस कर रहा था।
यूं कहे तो मेरा दिल अपने बस में नहीं था।
न चाहते हुए भी उसके ID का चक्कर हर रोज बहोत बार लगा दिया करता था
इस तरह का चाहत मेरा उसके लिए महसूस करना मुझे भी अचंभित कर देता था ।
आखिर क्यूं मै उस शख्स को चाह रहा हूं जो एक Insta और YouTube स्टार है
पर करे भी तो क्या करे चाहत तो चाहत होती है प्रकृति ने प्यार को इंसान को ऐसे तोहफा के रूप में दिया है जो अमीरी, गरीबी कुछ नहीं देखता है सिर्फ दिल से जुड़ाव होता है। मोहब्बत एक अनमोल तोहफा है प्रकृति का। इतिहास में भी ऐसी बहुत सारी प्रेम कहानी को अमर कहा जाता है जिसमें प्रेमी और प्रेमिका ने एक दूसरे को पाने के लिए सारी हदें पार कर दी हो फिर भी उसकी मोहब्बत अधूरी ही रह गई।
राधा कृष्ण, रोमियो जूलियट, जैक रोज़, हीर रांझा, लैला मजनू है तो इनकी अधूरी प्रेम कहानी फिर भी इतिहास में इनकी प्रेम कहानी अमर है
प्रेम के बारे में काफी कवियों ने भी बहुत सारी पुस्तक को लिखा है दुनिया में ऐसी बहुत सारी फिल्म है जो प्रेम पर बनी है।
प्रेम से अमीर हो या गरीब कोई भी अनभिज्ञ नहीं है सभी जानते है प्रेम में एक ऐसी शक्ति है जो अमीरी, गरीबी, सरहदें को नहीं देखता है। किसी को भी किसी से हो जाता है मेरी भी मुहब्बत कुछ ऐसी है एक Star ⭐ से दिल लगाने की गलती कर बैठा है वो इतनी अमीर और मै ठहरा एक मिडिल क्लास फैमिली का। लेकिन दिल तो दिल है अब उसके लिए इसमें चाहत आ गई है तो निकाल भी तो नहीं सकते हां उसे पाने की कोशिश तो जरूर कर सकते हैं बस यही एक फिल्म का डायलॉग है
⭐किसी चीज को सच्चे दिल से चाहो तो सारी कायनात उसे तुमसे मिलाने में लग जाती है बस यही एक उम्मीद है मेरे पास इसलिए मैं भी सोशल मीडिया पर आया हूं ⭐