भारत में मुस्लिम के न रहने के कारण Sc St Obc की क्या दुर्दशा होगी।

इतने समय बीत गए मैने समय के हर एक क्षणों को अपनी यादों में कैद किया। भारत में जिस प्रकार का डरावना माहौल बना दिया गया है उसे महसूस किया तो मेरे अंदर गहराई में एक डर बैठने लगी। सियाराम महतो जो स्वर्गीय हो चुके हैं उनकी वीडियो देखने का मुझे मौका मिला। वो अपनी वीडियो में कहते हैं। आज भारत में मुस्लिम है तो SC ST OBC को हिंदू कहकर पुकारा जाता है मुस्लिम से नफरत हिंदू मुस्लिम कहकर करवाया जाता है। कल ही इस देश में मुस्लिम नहीं रहेंगे तो फिर हम Sc St Obc का संबोधन ये लोग छोटी जाती ओर नीच जाती कहकर करेंगे। स्वर्गीय सियाराम महतो की बातों में सच्चाई तो है। क्यों कि नफरत, प्यार, डर, गुस्सा ये प्रकृति का नियम है जिसे चाहकर भी कोई खत्म नहीं कर सकता है ये सभी विद्यमान रहता है सारे जीव जंतु के शरीर में जो समय के साथ दिख जाता है। आज भारत में मुस्लिम है तो हिंदू मुस्लिम करके नफरत करवाया जा रहा है। मुस्लिम नहीं रहेंगे तो जाती को जाती से नफरत करवाया जाएगा। नफरत तो रहेगा बस उसका रूपरेखा बदल जाएगा।

हाल ही में मैने रुद्रप्रताप कुशवाहा का वीडियो देखा जिसमें वो कह रहे है रात्रि के 1 बजे जब मै घर पर नहीं था 20 rss वाला 5 पुलिस वाला के साथ खिड़की से मेरे घर में घुसा उनलोगों के पास हथियार था। वे लोग मेरी हत्या करना चाहते थे। रुद्रप्रताप कुशवाहा के बारे में बताऊं तो वो बहुजन समाज को जागरूक करने के लिए अपने तरफ से जी जान से मेहनत करते हैं उन्होंने ये भी कहा उनको जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है। जब से भारत में rss की पार्टी भाजपा आई है तब से भारत में SC ST OBC समाज और मुस्लिम के खिलाफ हत्या और बलात्कार धरेले से हो रहा है। भारत में SC ST OBC की हत्या या किसी प्रकार का जघन्य अपराध होता है तो भारतीय मीडिया के द्वारा उस खबर को अपने News चैनल में जगह नहीं दिया जाता है भारत की जनता काफी प्रचार करती है कि भारत की मीडिया गोदी हो गई है। गोदी कहने का अर्थ है जीते हुए सरकार के गोद में जाकर बैठ जब। एक नजर देखे तो पता चलता है भारतीय मीडिया का हिंदू मुस्लिम और धर्म पर न्यूज सर्वोच्च पर होता है।

वो शिक्षा के बारे में कभी न्यूज ही नहीं दिखाते है हाल ही में उत्तर प्रदेश में 5000 स्कूलों को बंद किया जा रहा था जिसे High Court ने अभी रोक लगा दिया है इस 📰 न्यूज को मीडिया वालों ने खबर ही नहीं बनाया। अगर हम कहे उत्तर प्रदेश में बाबाओं की सरकार है तो ये गलत वाक्य नहीं होगा। वहां का मुख्यमंत्री ही बाबा है भारत में बाबा पर एक नजर डालेंगे तो पता चलेगा वो लोग अशिक्षित होते है। नशा करना उनका पेशा होता है। वो  खुलेआम कहते है हमारे भगवान गांजा भांग खाते थे तो हम क्यों नहीं खाए। नशा करना कितना हानिकारकर होता है ये किसी से छुपा नहीं है गांजा और भांग सबसे पहले दिमाग पर हावी होकर इंसान के दिमाग को खत्म कर देता है उसके बाद शरीर में तरह तरह की विकृतियां उत्पन्न करता है इसलिए नशा से जितना दूरियां बनाते है उतना आपके लिए लाभकारी है

डॉ आंबेडकर का कथन है शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो। उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश के बाबा मुख्यमंत्री SC ST OBC समाज से शिक्षा छीनने की कोशिश कर रहा है

Note: आपको अंधविश्वास और पाखंड पर लिखने और बोलने का अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद “51 A” के तहत सभी देश वासियों को दिया गया है इसलिए आप डरे नहीं बल्कि बोले और लिखे।

सदी के महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग्स ने कहा था पूरे विश्व में अगर कोई साबित कर दे कि ईश्वर है तो मैं अपनी पूरी संपति दे दूंगा। आपको स्टीफन हॉकिंग्स की जीवनी पढ़ने की जरूरत है सबसे ज्यादा God और भगवान की जरूरत स्टीफन हॉकिंग्स को थी क्यों कि वो न खुद से बोल, न खुद से चल यहां तक शरीर को भी हिला डुला नहीं सकते थे। वो बाते भी मशीन के द्वारा करते थे। फिर भी वो वैज्ञानिक भगवान को सिरे से खारिज कर दिए। हमलोगों के पास तो सबकुछ है फिर भी भगवान से मांगने जाते है भगवान ये दे दो वो दे दो आपने कभी Notice किया इतना भगवान से मांगे कुछ भी पूरा हुआ? हम भगवान से इतना मिन्नते क्यों करते है क्यों कि बचपन से माता पिता समाज के द्वारा दिमाग में भगवान के प्रति डर को बैठाया जाता है।

एक बच्चा जिस धर्म में जन्म लेता है जिस जानवर को खाना सिखता है जिंदगी भर उसी धर्म को कैसे मानता है, कोई गाय को खाता है तो कोई बकरे को हिंदू धर्म में जिंदा भगवान की पूजा होता है वहीं इस्लाम धर्म में कब्र का। हिंदू धर्म में पंडितों के द्वारा डराया जाता है अगर भगवान को नहीं मानोगे तो भगवान तुम्हे सजा देगा इसलिए मूर्ति की पूजा करो। वहीं इस्लाम धर्म में मूर्ति पूजा नहीं होता है फिर भी सबसे खुशहाल और अमीर देश मुस्लिम देश है। कुछ अमीर मुस्लिम देश का नाम सऊदी अरब, यूएई दुबई, कतार,मलेशिया, आदि। भारत में ब्राह्मणों के द्वारा सबसे ज्यादा पूजा पाठ किया करवाया जाता है फिर भी यह देश गुलाम हो गया। ये क्या बिंदबाणा है इतना भगवान को मानते थे लोग फिर भी हजारों सालों तक भगवान ने ही भारत को गुलाम बना दिया। इसपर चिंतन मंथन करने की जरूरत है।

अगर ये Article आपको अच्छी लगी है तो लोगो तक शेयर करके पहुंचाए साथ ही कमेंट करे आप गलत ईमेल 🆔 डालकर भी कॉमेंट कर सकते है। पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद।।

1 thought on “भारत में मुस्लिम के न रहने के कारण Sc St Obc की क्या दुर्दशा होगी।”

Leave a Comment