
मुझे याद है वो समय जब इक्षा शिमला घूमने जाने की थी कई वर्ष पहले मेरे पास इतना पैसे नहीं होते थे लेकिन दूसरे राज्यों में घूमने का सोचकर ही काफी आनंदित हो उठता था। अब मुझे शिमला घूमने जाना था किसी भी तरह एक एक पैसे को बचाने लगा। मां पिता को अभी तक भनक नहीं हुआ था कि मैं बाहर जाने वाला हूं। मेरा इरादा भी उनलोगों को ये सब बताने का नहीं था। मुझे डर था कही ये सब बता दिया तो वे लोग मना करने लगेंगे फिर क्या मेरा बना बनाया हुआ इतने समय का प्लान पर पानी फिर जाएगा। मै पैसे तो बचाकर रख लिया और वो समय भी आ गया जब मै अपने माता पिता को छोड़कर घर को अलविदा करके एक अनजान सफर पर निकलु। मै अपने क्षेत्र में स्टेशन पर जाकर पता लगाया कौनसी ट्रेन शिमला के करीब जाती है आपको पता होना चाहिए शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है जिधर भी देखो उधर बड़े बड़े पहाड़ है यूं कह सकते है हिमाचल प्रदेश पहाड़ी इलाका है। जो पूरी तरह से पहाड़ों से घिरा हुआ है। हिमाचल प्रदेश में बड़ी लाइन की ट्रेन को चलाना काफी कठिन प्रतीत होता है, ट्रेन काफी तेज गति से चलती है लेकिन पहाड़ी इलाका होने की वजह से ट्रेन नहीं चलाया जा सकता है।
आखिरकार मैने शिमला के करीब वाले स्टेशन का ट्रेन टिकट खरीद लिया, शिमला का करीबी स्टेशन कालका है कालका से शिमला के लिए Toy ट्रेन खुलती है जिसकी गति काफी कम होती है मै अपने घर से कालका जानेवाली ट्रेन में बैठ गया। मेरे क्षेत्र से कालका तक का सफर काफी आनंदित करने वाला था। सफर में मुझे राजस्थान के मित्र मिल गए जो अपने राज्यों के बारे में काफी बड़ी बड़ी बाते कर रहे थे वे अपने राज्य के बारे में बता रहे थे मेरा राज्य काफी बड़ा है बड़े बड़े महल है।
मैं भी अपने राज्य के बारे में बात करना चाहा इसपर वो मेरे राज्य के बारे में गलत टिप्पणी करने लगे। मेरा राज्य बिहार है जहां बुद्ध ने ज्ञान की प्राप्ति किए थे। अशोक की राजधानी पाटलिपुत्र था। नालंदा विश्वविद्यालय जो कभी प्रकाश की भांति शिक्षा पूरी धरती पर फैला रही थी नालंदा विश्विद्यालय में प्राचीन काल में बहुत सारे विदेशी छात्र आते थे ज्ञान प्राप्त करने के लिए। नालंदा विश्वविद्यालय शिक्षा के लिए पूरी दुनिया में प्रचलित था। उस युग से आज के युग की तुलना किया जाए तो काफी भिन्न है। जहां उस समय विदेशी हमारे देश में शिक्षा प्राप्त करने आते थे आज के समय भारतीय शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेशों में जाते हैं। बिहार में आपको बौद्ध विहार बहुत मिल जाएंगे, मै केसरिया गया था जहां बुद्ध का बहुत बड़ा प्राचीन स्तूप है जिसे देखने के लिए विदेशों से सैलानियों का जत्था आता है। देश में करोड़ों रुपए विदेशी पर्यटन के कारण उगाही होता है। जहां पर बुद्ध ने ज्ञान की प्राप्ति किए थे वहां जाने का मौका मुझे मिला। जब मै बौद्ध मंदिर(मठ) में मैं प्रवेश कर रहा था गार्ड के द्वारा मेरा मोबाइल को जमा करा लिया गया। पूछने पर बताया मंदिर(मठ) के अंदर किसी भी प्रकार का मोबाइल और कैमरा वर्जित है,
जब मै अंदर प्रवेश किया तो मुझे पता चला मंदिर जमीन अस्तर से बहुत गहराई में है चारों तरफ फूलों और पेड़ों का बागान लगा हुआ है मंदिर (मठ) के अंदर Ac लगा हुआ है आज के समय में बौद्ध गया मठ पर बौद्धों का प्रतिनिधित्व के लिए बौद्ध अनुयाई के द्वारा काफी आंदोलन किया जा रहा है बौद्ध का कहना है जिस प्रकार से हिंदू मंदिर पर हिंदू का अधिकार होता है, चर्च पर ईसाईयों का उस प्रकार से बौद्ध मंदिर(मठों) पर सिर्फ बौद्ध का अधिकार होना चाहिए। हम बता दे कि गया बौद्ध मठ पर कानूनी रूप से हिंदू को अधिकार दे दिया गया है हिंदू ही गया बौद्ध मठ पर आधिपत्य जमाए बैठे हैं, जिसे हटाने के लिए बौद्ध द्वारा सड़कों पर उतरा जा रहा है एक वरिष्ठ बौद्ध भंते विनीत विन्याचार्य को विहार सरकार द्वारा कारावास में डाल दिया गया है उनका कसूर बस इतना था कि उन्होंने गया बौद्ध मठ पर बौद्ध आधिपत्य के लिए संघर्ष कर रहे थे। जबसे भाजपा का सरकार भारत में आया है तबसे लोगों पर जबरन कानूनों को थोपा जा रहा है भाजपा आते ही भारत में एकाएक नोटबंदी कर दिया गया था अगर आपके पास नोट होता भी था फिर भी कोई वस्तु नहीं खरीद पाता था। भारत की जनता सड़कों पर आ गई थी लाइन में खड़ी थी।
मैं भी लाइन में लगा हुआ था बैंक से पैसे निकालने के लिए भाजपा का शासन आते ही सरकार द्वारा काला धन लाने पर जोड़ दिया जा रहा था फिर जनता के Account में 15 15 लाख रुपए देने का वादा किया जा रहा था एक भी वादा भाजपा ने पूरा नहीं किया वही भाजपा शासित प्रदेशों में प्राथमिक सरकारी विद्यालय को बंद किया जा रहा है कहते हैं जिस विद्यालय में 50 से कम छात्र होंगे उस विद्यालय को बंद कर दिया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय मोहल्ला टोला में होता है मोहल्ला का आबादी काफी कम होता है उनमें अमीर अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल इंग्लिश में दाखिला दिलवा देते हैं। बचे हुए गरीब बच्चे सरकारी विद्यालय की और अपना रुख करते हैं कहा से 50 से अधिक छात्र सरकारी विद्यालयों में पढ़ पाएंगे। भारत की जनता को लोकतंत्र में इसके खिलाफ सड़को पर आने की आवश्यकता है। कम से कम अपने बच्चों का भाभीष्य तो सुरक्षित कर पाएंगे।
मै अपने राज्य से हरियाणा का अंतिम छोड़ कालका वहां पहुंचा। कालका से शिमला के लिए Toy ट्रेन जाती हैं वहां मै रात्रि में पहुंचा था और Toy ट्रेन सुबह 4 बजे जाने वाली थी मुझे भूख भी लगा काफी जोड़ो से लगा था वहां के सारे होटल रात्रि होने के कारण बंद हो चुके थे। मैं स्टेशन पर कुर्सी लगे हुए थे वहां जाकर बैठ गया। मेरे सामने एक लड़की बैठी हुई थी मेरी नजरे उसपे और उसकी नजरे मेरी नजरों से टकरा रही थी ऐसा काफी समय तक हुआ फिर वो अपना मोबाइल निकलकर उसमें Fb Login करके चलाने लगी। मेरे बगल में उनके चाचा जी बैठे हुए थे मै काफी खुश हो गया था ये सोचकर कि ये लोग भी मेरे साथ Toy ट्रेन में शिमला जाएंगे। उनका सारा परिवार ही उसके इर्द गिर्द बैठे हुए थे। मेरी तरफ देखकर वो अपने छोटे भाई से लड़ने लगती थी, उसका भाषा कभी कभी मुझे समझ में नहीं आता था काफी देर के बाद अपनी भाषा का नाम बंगला और अपना नाम अनुष्का बताई। मैं उसे देखकर फुले नहीं समा रहा था।
खूबसूरती उसके चेहरे पर साफ झलक रहा था आंखे बड़ी बड़ी थी वो और मै चाहकर भी एकदूसरे से बात नहीं कर पा रहे थे। कारण उसका सारा परिवार का उसके करीब होना, फिर भी उसकी आँखें मेरे से बात किए जा रही थी। मेरे तरफ देखने पर उसकी आंखों में एक चमक दौर पड़ता था वो अपना फेसबुक Id को लॉगिन कर अपने अंकल जो मेरे पास ही बैठे हुए थे उनको दी मेरी नजर उसके मोबाइल के स्क्रीन पर चला गया। उसका नाम दिख रहा था इतना ही में एक ट्रेन ने जोड़ से आवाज लगाई फिर क्या था उसका सारा परिवार अपना अपना सामान को समेटने लगा। मै ये सब देखकर हैरान रह गया। जिसके साथ मै शिमला जाने की सोच रहा था वो शिमला से आ चुकी है अपने घर को बंगाल जा रही है मै अपने दिल की धडकनों को तेजी से धड़कते हुए उसके लिए महसूस कर रहा था।
आज भी मुझे याद है वो पल जब वो जा रही थी उसी वक्त खड़े होकर पीछे मुड़कर अपनी नजरों से एकटक मेरी नजरों को काफी देर तक देखी। वो देखना उसका आज भी जब भी मैं याद करता हूं मुझे बेचैन कर देता है, वो तो वहां से हमेशा के लिए चली गई फिर कभी उसने मुलाक़ात नहीं हो पाया। कुछ छूट गया उनका तो उसके लिए मेरे जेहन में यादें जिसे शायद मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा।
मित्रो ये Article आपको कैसा लगा एक टिप्पणी करके बताए। इस तरह का और आर्टिकल चाहिए वो भी बताए। पढ़ने के लिए धन्यवाद।
Nice